Home latest सेवादल, कांग्रेस की पहचान और ढाल है, हमें इसे बनाए रखना होगा

सेवादल, कांग्रेस की पहचान और ढाल है, हमें इसे बनाए रखना होगा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की पहचान और ढाल है, और इसकी पहचान सेवा कार्य को हमें हर हाल में बनाए रखना होगा। वे रविवार को भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने किया।

सेवादल का इतिहास और महत्व

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने संगठन की स्थापना का इतिहास बताते हुए कहा कि सेवादल, जिसे पहले हिंदुस्तानी सेवादल कहा जाता था, की नींव आज़ादी के आंदोलन के दौरान रखी गई और 1923 में इसका औपचारिक गठन हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सेवादल को कांग्रेस संगठन की अग्रिम सेना बताया जो सेवा के साथ-साथ अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तैयार करता है।

अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में सेवादल जोन प्रभारी मोहन हटेला, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन जाट और संजय पेडीवाल विशेष अतिथि रहे।
सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

आयोजकों की भूमिका

सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने स्वागत भाषण में शिविर की तैयारियों में सहयोग देने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपाठी, कार्यकर्ताओं और सेवादल जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संचालन संभाग प्रभारी विनोद पाठक, कैलाश सेन और अजमेर प्रभारी विजय नागोरा ने किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस अवसर पर महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत, दीपक भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, मांडलगढ़ ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रफीक टांक, मेवाराम खोईवाल, कुन्दन शर्मा, शिवराज सुराणा, संदीप टेलर, कस्तूरी देवी जाट सहित बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version