फुलेरा से जोबनेर रोड पर बनी पुलिया की हालत जर्जर, हादसों का डर बढ़ा!

0
246
- Advertisement -

पुलिया पर बना जानलेवा गड्ढा – जिम्मेदार खामोश

फुलेरा से जोबनेर रोड पर बनी पुलिया की हालत गंभीर, हादसे का डर बढ़ा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

जयपुर।  जिले के फुलेरा कस्बे से करीब तीन किलोमीटर आगे जोबनेर रोड पर स्थित देवेंदा की ढाणी पुलिया पर बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा अब जानलेवा रूप ले चुका है। पिछले तीन वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ते इस गड्ढे ने अब पुल की मजबूती पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

  मरम्मत नहीं होने परेशानी बढ़ी

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बने इस पुल की यदि समय पर मरम्मत और नियमित देखरेख की जाए तो यह 15–20 साल तक सुरक्षित रह सकता है, लेकिन उपेक्षा के चलते अब इसकी उम्र पर खतरा मंडराने लगा है।

आश्चर्य की बात यह है कि न तो वर्तमान विधायक, न ही पूर्व विधायक और न ही प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे रहे हैं। लोगों का कहना है  कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस तरह जर्जर पुलिया की हालत सुधारे और मरम्मत करें ।

लोगों की मांगें :

तत्काल प्रभाव से पुल की मरम्मत हो

हर वर्ष तकनीकी निरीक्षण अनिवार्य किया जाए

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अब सवाल यह है कि—
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

प्रशासन के आला अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here