लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद -गौतमशर्मा – ब्यूरो चीफ
श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन,
मंदिर परंपरा अनुसार हेमा मालिनी का समाधान पद्धति से किया गया स्वागत,
हेमा मालिनी को देखने बड़ी संख्या में पहुचे समर्थक,
राजसमंद।- भारत की जानी मानी अभिनेत्री, प्रसिद्ध नृत्यांगना और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हेमा मालिनी आज सुबह नाथद्वारा पहुँची। नाथद्वारा पहुंचने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर ने उनका श्रीनाथजी की छवि बैठकर स्वागत किया। उदयपुर से सड़क मार्ग से नाथद्वारा पहुँची हेमा मालिनी ने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए।
