एसीबी ने सहायक उप निरीक्षक को 30,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) के निर्देश पर आज जयपुर नगर प्रथम ईकाई ने कार्रवाई करते हुए  बनेसिंह, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना कानोता (पूर्व), को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायत और जांच

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि बनेसिंह ने परिवादी को परेशान करते हुए विपक्षी पार्टी को पाबंद कराने और परिवादी के खिलाफ दिए गए परिवाद को फाइल कराने के लिए रिश्वत की मांग की।

ट्रेप कार्रवाई

 आनंद शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में भूपेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम के नेतृत्व में मय ट्रेप टीम कार्रवाई की। टीम ने ट्रेप कार्रवाई के दौरान आरोपी को परिवादी से 30,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आगे की कार्यवाही

आरोपी से पूछताछ और कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here