एकादशी पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0
62
- Advertisement -

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में शुक्रवार को पापा कुंशा एकादशी के अवसर पर मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे। चारभुजा नाथ, राम रघुनाथ, छप्पन जी महाराज, प्याल के बालाजी और सत्यनारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

पूजा-अर्चना और परिक्रमा

सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिरों की सीढ़ियां धोकर दीपक जलाए और पुष्प अर्पित कर मंदिरों में प्रवेश किया। भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए 108 परिक्रमा लगाई और कथा श्रवण किया।

श्रद्धालु रमेश जांगिड़ ने बताया कि पापा कुंशा एकादशी का व्रत करने से पापों का प्रायश्चित होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही दस पीढ़ियों तक के पूर्वजों को भी पापों से मुक्ति मिलती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और शाम को फलाहार कर व्रत खोला।

विश्व शांति व परिवार के कल्याण की कामना

पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और परिवार के कल्याण की कामना की।

भजन-कीर्तन में झूमीं महिलाएं

क्षारबाग स्थित राम द्वारा में महिलाओं द्वारा विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर महिलाएं भजनों में झूम उठीं और भावपूर्ण नृत्य किया।

कार्यक्रम में रही महिलाएं उपस्थित

इस अवसर पर संतोष जांगिड़, मुन्नी देवी भट्ट, अनिता सोनी, प्रेम देवी सैनी, शान्ति खण्डेलवाल, छवि जांगिड़, निर्मला अरोरा, माया आकड़ सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here