लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
देवनारायण भगवान के किये दर्शन
राजसमन्द । जिले के लालपुर गांव के यात्री एक माह की यात्रा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया है। कुमकुम पूर्बिया ने बताया कि क्षेत्र से दो बसों में 84 तीर्थ यात्री शुक्रवार को पुनः अपने गांव लौटे ये यात्री उत्तराखंड, केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ, खाटू श्याम, गोकुल मंथरा,गंगोत्री, यमनोत्री,पंजाब का अमृत सर, सर्वंन मन्दिर आदि दर्शनीय स्थलों पर दर्शनों का लाभ लेकर पुनः लोटे यात्रि मोहन लाल, गीता देवी का मुकेश कुंमावत, गणेश कुंमावत, रतनलाल, माधवलाल, रामचन्द्र, भेरूलाल आदि ने स्वागत किया इस दौरान महिलाओ ने गीत गाये ओर पुरुषो ने जयकारे लगाए जिससे माहौल धर्ममय हो गया यात्रियों ने देवनारायण दर्शन के बाद प्रभु श्री चारभूजा नाथ के दर्शन किए जगह जगह भगवान की पूजा अर्चना भी की गई स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।
