लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
8 ईमित्र केंद्रों पर पाई गई कमियां,लगाया जुर्माना
रिपोर्टर- मनीष पारीक
नावां सिटी। राज्य सरकार की अधिकांशतः महत्वपुर्ण योजनाओं का संचालन वर्तमान में ऑनलाईन माध्यम से हो रहा है, आमजन को सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा प्रतिदिन नयें आयाम स्थापित किये जा रहे है। विभिन्न विभागों की कई योजनाएं ईमित्र के माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सके इसलिये ऑनलाईन ईमित्र के द्वारा योजनाओं का आमजन को लाभ दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग, खाद्य सूरक्षा विभाग, आयोजना विभाग, बिजली विभाग, पीएचईडी विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग सहित अनेक विभागों की आमजन से जुडी कई महत्वपूर्ण योजनाए वर्तमान में ईमित्र के माध्यम से मिल रही है। ईमित्र के द्वारा दी जा रही सेवाओ में किसी प्रकार की शिकायत एवं अवैध वसुली नहीं हो इस हेतु सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा समय समय पर ईमित्र एवं आधार केंद्रों का औचक निरिक्षण किया जाता है। शुक्रवार को एनालिस्ट-कम-प्रौग्रामर(उप निदेशक) सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग डीडवाना-कुचामन शिवराज सोनी, के निर्देशन में जिला स्तरीय आईटी टीम शिवराज सोनी उप निदेशक, मुकेश कुमावत प्रौग्रामर नावां, नितेश कुमावत सूचना सहायक ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के ई-मित्र एवं आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया । जिसमें सभी ई-मित्र द्वारा उपभोक्ताओं को टोकन प्रिंटेड रसीद, निर्धारित रेट लिस्ट, अवैध वसुली, को ब्राण्डेड बैनर, ई-मित्र कियोस्क प्रमाण पत्र, निरीक्षण, शिकायत/सुझाव पुस्तिका व समय समय पर जारी विभागिय निर्देशों की पालना और ई-मित्र सेवाओं के लिए निर्धारित दर के संबंध में जांच की गई।
नावां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के 6 ई-मित्र केन्द्र, 4 शहरी ई-मित्र केन्द्र एवं 1 आधार केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 ई-मित्र केन्द्र पर रेट लिस्ट/कॉ-ब्राण्डेड बैनर, 6 ई-मित्र केन्द्रों पर आईडी कार्ड नहीं पहनने की पेनल्टी लगाई गई।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक सोनी ने आमजन से अपील करते हुए बताया कि सभी उपभोक्ताओ व आमजन को ई मित्र से कार्य करवाने के बाद उनसे टोकन की प्रिण्ट रसीद लेनी चाहिए ताकि ई मित्र धारको के द्वारा अवैध वसुली को रोका जा सके। रसीद में प्रिंटेड राशी से अधिक राशि सेवा के बदले लेने पर ब्लॉक कार्यालय सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार विभाग नावां अथवा जिला कार्यालय सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार विभाग डीडवाना, जिला डीडवाना-कुचामन से सम्पर्क कर सम्बन्धित ईमित्र धारक या आधार ऑपरेटर की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है जिससे की उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जा सके। नावां प्रौग्रामर मुकेश कुमावत ने बताया कि सभी ई मित्र धारकों द्वारा विभागीय नियमो का पालन किया जाना चाहिए यदि ऐसा किसी भी ई मित्र के द्वारा नही किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कि चेतावनी दी गई।












































