लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: ओम प्रकाश सैनी, लोसल (सीकर)
लोसल (सीकर)।
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा शुक्रवार को शेखावाटी बीएड कॉलेज परिसर में युवा–प्रखर अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था— “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: फायदे और नुकसान”, जिसमें क्षेत्र के 7 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
टीम प्रतियोगिता में शेखावाटी बीएड कॉलेज प्रथम
टीम परिणाम इस प्रकार रहे—
-
प्रथम स्थान : शेखावाटी बीएड कॉलेज
-
द्वितीय स्थान : सुमित्रा बीएड कॉलेज
-
तृतीय स्थान : शेखावाटी महाविद्यालय

व्यक्तिगत परिणाम
विषय पक्ष में—
-
प्रथम : दीपेंद्र कुमार (शेखावाटी बीएड कॉलेज)
-
द्वितीय : कीर्ति शर्मा (शेखावाटी महाविद्यालय)
-
तृतीय : महक कुमावत (राजकीय महाविद्यालय)
विषय विपक्ष में—
-
प्रथम : रामदेवाराम (शेखावाटी बीएड कॉलेज)
-
द्वितीय : निर्मला कुड़ी (सुमित्रा बीएड कॉलेज)
-
तृतीय : इसिका पारीक (राजकीय महाविद्यालय)
प्रतियोगिता के दौरान आशु भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विजेताओं को किया सम्मानित
सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिला सह-समन्वयक डॉ. रामस्वरूप जाजू ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में प्रियंका चौधरी, राजेश शर्मा और श्रवण सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में आत्माराम सोनी, सूरजमल जाटोलिया, पवन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















































