लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को दूनी नगर पालिका मुख्यालय पर विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान गौ रक्षा कानून बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दूनी तहसीलदार के प्रतिनिधि राधेश्याम मीणा को सौंपा गया।
राष्ट्रीय ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश मेहरा दूनी ने बताया कि 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में देशभर के तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। अभियान के तहत दूनी में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जुलूस दूणजा माता मंदिर से शुरू होकर टोडा का दरवाजा, घास भैरो चौक, मीरा सर्किल और मुख्य बाजार होते हुए दूनी बस स्टैंड स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। यहां पर गौ माता के सम्मान में नारेबाजी करते हुए गौ हत्या बंद करने, गौ रक्षा कानून लागू करने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग दोहराई गई।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भंवरलाल जाट, महिला प्रतिनिधि श्रीमती शांतादेवी झंवर, लालचंद सोनी, श्यामसुंदर शर्मा, मोतीलाल मेहरा (चेयरमैन), ओमप्रकाश चौधरी (R.PTI), रोकी खंडेलवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, सत्यनारायण तिवारी, विष्णु झंवर, अतुल पाराशर, विष्णु सोनी, शिवजीलाल चौधरी, बाबूलाल सेन, रोडूलाल प्रजापति, श्यामसुंदर राजोरा, सत्यनारायण साहू, मुकेश नामा, अजीत व्यास, रामगोपाल सोनी, बालकिशन शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेश आजाद, लखन सेन, पंकज सेन, मेघराज मेहरा, डॉ. राजेश पारीक सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, गौसेवक और व्यापारी उपस्थित रहे।
