Home latest डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किए माँ भद्रकाली के दर्शन, प्रदेश की...

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किए माँ भद्रकाली के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | (दुर्योधन मयंक) निवाई उपखंड क्षेत्र के ग्राम कांटोली स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र माँ भद्रकाली मंदिर में शुक्रवार को उस समय भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया, जब प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दर्शन के लिए पहुंचे।

मंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डॉ. मीणा ने माँ भद्रकाली के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

136 देवी-देवताओं के मंदिर का अवलोकन

मंत्री ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 136 देवी-देवताओं के भव्य मंदिर का अवलोकन किया और इसकी भव्यता की सराहना की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपरा का अद्वितीय संगम बताया।

संत समाज ने किया सम्मान

मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी ने डॉ. मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मीणा ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक जनआंदोलनों में भाग लेकर जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है।

इस अवसर पर “शेर को शेर ही भेंट करो” की परंपरा के तहत महाराज ने उन्हें ‘शेर’ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गोविंद नारायण मीणा, रतन, मदन, गगासहाय, बिहारी, हनुमान, मनीष फौजी, महेंद्र मीणा, अनिल कांटोली, अशोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version