लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
टोंक जिले के उनियारा से शनिवार सुबह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ श्री दिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शनार्थ 38वीं वार्षिक पैदल यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर से आरंभ हुई।
कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि यात्रा से पूर्व भगवान श्री कल्याण जी का पूजन समिति के संरक्षक मोहनलाल बढ़ाया और किशन बढ़ाया ने किया। पूजन के उपरांत भगवान की आरती उतारी गई और स्वरूप नारायण गंगवारिया ने फीता काटकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान यात्रा का ध्वज विष्णु पांचाल लेकर चल रहे थे।
पदयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बस स्टैंड पहुँची, जहाँ से श्रद्धालु डिग्गी के लिए आगे रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया और आरती उतारी।
यात्रा का कार्यक्रम
-
शनिवार को पदयात्रा चंदलाई पहुँचेगी और वहीं रात्रि विश्राम होगा।
-
रविवार को झिराना और सोमवार को डिग्गी धर्मशाला पहुँचने का कार्यक्रम है, जहाँ रात्रि जागरण आयोजित होगा।
-
मंगलवार सुबह पदयात्रा समिति द्वारा भगवान को ध्वज चढ़ाया जाएगा और भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी का आयोजन होगा।
पदयात्रा में बलभद्र सिंह नरूका, महेश खंडेलवाल, विनोद प्रजापत, विष्णु सिंह आमेरा, सत्यनारायण अरोड़ा, मनोज पारीक, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।