लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हिंडौन फाटक से करीब 50 मीटर दूर हुआ हादसा, RPF और GRP ने मौके पर पहुंचकर संभाला घटनास्थल
कठूमर/खेड़ली, अलवर (संजीव बंसल)। कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली कस्बे में मालगाड़ी की चपेट में आने से BSNL के सेवानिवृत्त JEN मोतीलाल जाटव की मौत हो गई। हादसा हिंडौन रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर दूर हुआ। मृतक मोतीलाल जाटव खेड़ली के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, मंडावर से भरतपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को खेड़ली के उपजिला अस्पताल में रखवाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
रेलवे ट्रैक पर सतर्कता जरूरी
रेलवे ट्रैक पार करते समय या उसके आसपास चलते हुए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। रेलवे ट्रैक पार करने के लिए हमेशा निर्धारित रास्ते का ही इस्तेमाल करना चाहिए।