Home latest ढिबड़ी गांव में भालू का हमला, तीन बकरियों की मौत, क्षेत्र में...

ढिबड़ी गांव में भालू का हमला, तीन बकरियों की मौत, क्षेत्र में दहशत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रेवदर/सिरोही। पादर पंचायत के ढिबड़ी गांव में रविवार देर रात भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भालू ने पशुपालक धुड़ाराम के बाड़े में घुसकर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बकरियां घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और वनपाल देवीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए देर रात भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

घायल बकरियों का उपचार पशु चिकित्सक डॉ. सुनील जानी द्वारा किया गया, वहीं मृत बकरियों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Previous articleनगला माना में भीषण आग: पति-पत्नी 90% तक झुलसे, जयपुर रेफर
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version