लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रेम सोनी की रिपोर्ट
समदड़ी /बालोतरा । समदड़ी क्षेत्र के छियालीस गांव में तीन दिवसीय देवासी समाज स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम मानाराम देवासी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुखराज देवासी सेवाली ने बताया कि जहां प्रत्येक समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में अफीम, डोडा का सेंवन काफी सालों से चला आ रहा है लेकिन यह बहुत बुरी लत है, यहां इसे दूर करने के लिए देवासी समाज ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक पहल शुरू करते हुए कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत 20 गांवों ने संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से अफीम, डोडा-पोस्त सेवन से दूर रहते हुए सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
नशे का देवासी समाज नें सेंवन नहीं करने का जो ऐलान किया। उसकी प्रत्येक समाज तारीफ करते नजर आ रहा है, क्योंकि यह एक बहुत ही बुरी नशे की आदत थी, जो प्रत्येक वर्ग को गरीबी की ओर खींचते चली जा रही थी। उस बुराई को जड़ से खत्म करते हुए देवासी समाज ने बहुत ही अच्छा निर्णय लिया , जो तारीफे काबिल है । इसकी प्रत्येक वर्ग सराहना कर रहा है।
इस मौके पर विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी, श्री श्री 1008 राज भारती महाराज धुम्बडा, हनवंत सिंह लालिया, आजाद शत्रुघ्न सिंह उर्फ़ घिवना राखी, मानसिंह राखी,सेवाली सरपंच प्रतिनिधि हडमानराम चोधरी, वार्डपंच मानाराम चोधरी,उमाराम, हंसाराम, चैनाराम चौधरी,भोपाजी लाभुराम सेवाली, बंशीलाल अर्थडी,पकाराम अर्थडी, मसराराम नीलकंठ,वागाराम, सहित देवासी समाज के लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
