लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धर्मसभा में विधायक भडाणा का संकल्प, मंदिर खुलवाने तक जारी रहेगा संकल्प
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले के मांडल कस्बे में वर्षों से बंद पड़े भगवान श्रीदेवनारायण मंदिर को भक्तों के लिए खुलवाने की मांग को लेकर मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने बड़ा संकल्प लिया है।
धर्मसभा में की घोषणा
धर्मसभा को संबोधित करते हुए विधायक भडाणा ने कहा:
“जब तक भगवान श्रीदेवनारायण जी का मंदिर नहीं खुलता और पूजा-अर्चना शुरू नहीं होती, तब तक मैं न जूते-चप्पल पहनूंगा और न ही बाल, दाढ़ी-मूंछ कटवाऊंगा। चाहे इसमें 5 साल लगें या 50 साल।”
चुनावी वादा और संघर्ष
-
भडाणा ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि चुनाव जीतने पर मंदिर के ताले खुलवाएंगे।
-
वे पिछले 8 वर्षों से पगड़ी नहीं पहन रहे हैं।
-
भडाणा मंदिर खोलने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात कर चुके हैं।
लंबे समय से जारी संघर्ष
भडाणा, श्री देवनारायण मंदिर संघर्ष समिति के संयोजक भी हैं।
-
वे पिछले 13 वर्षों से मंदिर खुलवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
-
इस दौरान उन्होंने हजारों हिंदू समाज के साथ मांडल में महापड़ाव किया था।
-
मांडल से भीलवाड़ा तक पैदल कूच कर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था।
भक्ति और आस्था का प्रतीक
विधायक भडाणा का यह संकल्प अब भक्तों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका कहना है कि यह संघर्ष केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि आस्था और धर्म की लड़ाई है, जिसे अंत तक लड़ा जाएगा।
