लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मगरमच्छ को आबादी के बीच देखकर ग्रामीणों में मची दहशत
लोगों ने मोबाइल में कैद किया मगरमच्छ का वीडियो, लोगों की चहल-पहल और आवाज सुनकर मगरमच्छ फिर से उतरा पानी में
कुंभलगढ़ क्षेत्र के हमेरपाल तालाब की घटना
राजसमंद के कुंभलगढ़ क्षेत्र स्थित हमेरपाल तालाब में बीती रात एक मगरमच्छ निकलकर सड़क पर पहुंच गया। राहगीरो ने जब सड़क पर मगरमच्छ को देखा और ग्रामीणों को सूचना दी तो लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर इस तालाब से मगरमच्छ सड़कों पर पहले कभी नहीं देखा गया है। सूचना फैलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल में मगरमच्छ के वीडियो और फोटो लेने लगे। लोगों की चहल-पहल और शोर शराबा सुनकर मगरमच्छ फिर से हमेर पाल तालाब में उतर गया। आपको बता दे कुंभलगढ़ क्षेत्र में अच्छी बारिश के चलते हमेरपाल तालाब मे पानी की जोरदार आवक हुई है। जिसके चलते जलचर जीव भी बढ़ गए हैं।