लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर: मुकेश सैनी, डीग।
खोह थाना क्षेत्र के गांव पसोपा के पास जंगल में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राधे (निवासी – पसोपा) के रूप में हुई है, जो चार दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।
घटना विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधे के माथे पर गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
खोह थाना अधिकारी विशंभर दयाल, एडीशनल एसपी अखिलेश शर्मा, सीओ मनीषा गुर्जर सहित अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मृतक के शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल पर SFL (State Forensic Laboratory) और SEL टीम ने मृतक के शरीर और मौके का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य एकत्र किए।
थाना सीमा पर उलझा मामला
पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला खोह थाना क्षेत्र का है या कामां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस कारण दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर सक्रिय रही।
जांच जारी
ASP अखिलेश शर्मा, CO मनीषा गुर्जर, CI कामां, SHO खोह और CH कैथवाड़ा घटनास्थल पर मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
