लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। टोंक चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘टोंक उद्योग’ कार्यक्रम में डी. एस. ग्रुप के डायरेक्टर दिनेश पाटोदी को ‘उद्योग रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
जानकारी के अनुसार टोंक शहर की एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान चेम्बर के अध्यक्ष राजीव सिंघल, उपाध्यक्ष राजीव बंसल एवं सचिव संजय सिंघल ने दिनेश पाटोदी को उत्कृष्ट उद्यमशील नेतृत्व, दूरदर्शिता, परिश्रम एवं उद्योग जगत में असाधारण उपलब्धियों के लिए ‘उद्योग रत्न’ सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिनेश पाटोदी ने अपने कार्यों से न केवल व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि टोंक के औद्योगिक विकास को भी नई दिशा दी है।
सम्मान समारोह में सरावगी समाज के संरक्षक बाबूलाल कासलीवाल, प्रेमचंद जैन, समाज अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदी सहित राजकुमार काला, अशोक सौगानी, राजेन्द्र गौधा, अभिनव छाबड़ा, दीपक जैन सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने उद्योग क्षेत्र में नवाचार एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
