लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विद्यालयों का निरीक्षण, विद्यार्थियों से संवाद और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
डग।
शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर डग ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण हेतु पहुँचे। उन्होंने विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड और पोषाहार की स्थिति की समीक्षा की।
नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन
निरीक्षण से पूर्व अरुण कुमार उन्हेल नागेश्वर मंदिर पहुँचे, जहाँ भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर तीर्थ पेड़ी द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
विद्यार्थियों से संवाद और निरीक्षण
इसके बाद संयुक्त निदेशक ने उन्हेल के उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
-
कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया।
-
पोषाहार कर रहे बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
-
विद्यालय की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
दौरे का उद्देश्य
संयुक्त निदेशक ने स्पष्ट किया कि उनका यह दो दिवसीय दौरा शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।