कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का प्रयोग

0
70
- Advertisement -

गहलोत, पायलट राजभवन घेराव में हुए शामिल

बाबा साहबडॉ भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में रोष

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क (आर एन सांवरिया)

जयपुर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में एवं मणिपुर हिंसा और अडानी हिंसा के विरोध में कांग्रेस पार्टी के राज भवन मार्च  करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की जमकर बौछारें छोडी , पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की  जोरआजमाईस में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता बेहोश भी हो गए ।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा , पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत , नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली , छत्तीसगढ़ के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री और पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मंत्री पूर्व विधायक, सभी पीसीसी पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शहीद स्मारक बड़ी सभा कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ बयान बाजी की प्रदर्शनकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व किसी से सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,शहर अध्यक्ष आर आर तिवारी ,विधायक अमीन कागजी, सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

गहलोत पायलट दिखे साथ-साथ

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, साथ-साथ प्रदर्शन में नजर आए।  दोनों नेता एक दूसरे से बात करते हुए दिखें दोनों के बीच की दूरियां भी लोगों को साफ नजर आती है।

डोटासरा  केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

विरोध-प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले दस वर्ष से देश की सम्पदा लूटी जा रही है, देश के प्रधानमंत्री चुनिन्दा उद्योगपति मित्रों को देश की सम्पदा का मालिक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल के शासन में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने खून-पसीने से सींचकर, बड़े से बड़े बलिदान देकर इस देश की सम्पदा को बनाने का कार्य किया था, आज उन सारी सम्पत्तियों को देश के प्रधानमंत्री उद्योगपति अडानी के हवाले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह कालाधन भाजपा नेताओं का नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन आरोपों का खण्डन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह परेशानी है कि संविधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का नाम क्यों है, वे इसे बदलना चाहते हैं।

डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर आये और राजस्थान के मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं किन्तु कोई यह नहीं बता रहा कि राजस्थान के विकास के लिये केन्द्र ने कोई एक पैसा भी दिया हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, माता-बहिनों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, कोई सुध लेने वाला नहीं है।

सरकार पेपर नहीं कर रही तो लीक कहां से होंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि पहले पेपर लीक हो गये थे और अब पेपर लीक नहीं हो रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा शासन में भर्तियों के पेपर ही नहीं हुये। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में तो भाजपा की सरकार ही लीक हो रही है, कोई मंत्री इस्तीफा जेब में लिये घूम रहा है, कई विधायक सरकार पर ही आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जब पूर्व में इस्तीफा देने की बात कह रहे थे और अब काम पर लौट आये हैं, ने मंत्री पद सम्भालते ही कहा था कि किसानों की आदत खराब हो गई है, लोन लेने पर चुकाते नहीं है, इसलिये किसानों को ऋण नहीं मिलना चाहिये, उनसे प्रश्र है कि क्या वह अब भी इस वक्तव्य पर कायम है। उन्होंने प्रश्र किया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विरूद्ध निम्र स्तरीय टिप्पणी की, क्या भाजपा उस पर कायम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भले ही चुनाव जीता हो, सरकारें लूट ली, लेकिन देश की जनता का दिल तो नेता विपक्ष राहुल गॉंधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने जीता है। उन्होंने कहा कि राहुल गॉंधी ने देश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर एक मिसाल कायम की थी। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय मीडिया पहले कम दिखाता था, किन्तु आज गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ज्यादा राहुल गॉंधी एवं मल्लिाकार्जुन खडग़े की खबरें दिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आज मुख्यमंत्री की नहीं चल रही है, मंत्रियों और विधायकों की नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि हद हो गई जब शहरी एवं ग्रामीण नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में जो हमारे जनप्रतिनिधि विकास के कार्य करते थे उनके अधिकार भी सरकार ने छीनने की शुरूआत कर दी है, 59 नगर निकायों में प्रशासक लगा दिये हैं। उन्होंने कहा कि जब संविधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गॉंधी ने संशोधन कर नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पांच साल में कराना अनिवार्य किया था, तो उसके बाद इन चुनावों को भाजपा कैसे रोक सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी सडक़ से सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत होगी तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटायेंगे, लेकिन भाजपा को मनमानी नहीं करने देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुये कहा कि गृह जिले भरतपुर में 12 महिने से जिला प्रमुख का पद खाली है, दम है तो 15 दिन में भरतपुर जिला प्रमुख का चुनाव कराकर दिखायें और अपने प्रत्याशी को जिताकर दिखायें। उन्होंने कहा कि 6 महिने भाजपा सरकार ने कांग्रेस को कोसने में निकाल दिये, हर चीज और काम में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, अब समीक्षा के नाम पर समय निकाल दिया, चार माह राईजिंग राजस्थान के नाम पर बतौर पर्यटक गवा दिये, लेकिन प्रदेश में कोई कार्य नहीं किया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश में भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मुद्दा है और नेता विपक्ष राहुल गॉंधी द्वारा उठाये जाने के बावजूद सरकार इस पर जवाब देने की बजाए चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का पहला मामला नहीं है इससे पूर्व इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से 13 हजार करोड़ रूपये का चंदा भाजपा ने लेकर उद्योगपतियों को लाभ पहुॅंचाया था लेकिन आज तक जॉंच नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है, माता-बहिनों को निर्वस्त्र कर हिंसा की गई, किन्तु केन्द्र सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का समय नहीं मिल रहा है जबकि वहॉं डेढ़ वर्ष से हिंसा जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में ईआरसीपी योजना का उद्घाटन करने आये किन्तु इस परियोजना पर एक रूपया भी भाजपा सरकार ने खर्च नहीं किया, पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान दो बांध तो पूरे बन गये थे और कार्य जारी था। उन्होंने कहा कि ईसरदा और नवनेरा बांध बनकर तैयार हो गये, इस परियोजना को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, जबकि भाजपा ने इसको लटकाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया जा रहा है जिसे देश नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में संविधान बदलने की बात भाजपा कहती थी, किन्तु चुनौती है यह भाजपा बाबा साहेब के संविधान को कभी बदल नहीं पायेगी।
एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस प्रकार आज देश में संविधान के प्रावधानों एवं नैतिकता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सार्वजनिक सम्पतियां चुन-चुन कर व्यक्ति विशेष को देना गलत है, एयरपोर्ट, बंदरगाह, हाईवे, रेल, बिजली घर, खान औने-पौने दाम पर बैंकों से कर्जा दिलाकर व्यक्ति विशेष को दिया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस नीति का हम विरोध करते हैं।

विरोध-प्रदर्शन में उपस्थित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन मार्च में जाने से रोकने हेतु भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा बेरीकेट लगाकर रास्ता रोकने एवं नेताओं व कार्यकर्ताओं पर गंदे पानी की बौछार किये जाने कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है।

 

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here