लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा
*राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा*
मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की, चर्चाएं जोरों पर
नई दिल्ली/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट युवा, महिला, गरीब और किसान को केन्द्र में रखते हुए विकसित भारत-2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार प्रदेश की समग्र प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसमें हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और संयुक्त प्रयासों से राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब भी दिल्ली दौरे पर जाते हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करते हैं तो उनकी मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जाता है राजस्थान में भी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है लगातार तलाशी जाती है लेकिन अभी राजस्थान में एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है बिहार में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं ऐसे में 14 जनवरी तक तो किसी तरह का मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है हां हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई हो सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई हो मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा हुई हो लेकिन फिलहाल कोई मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो रहा है यह मंत्रिमंडल विस्तार होगा फिर बदल होगा तो 14 नवंबर के बाद ही होगा।
प्रधानमंत्री जी भजनलाल लाल शर्मा के काम से खुश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा दौरे पर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल की तारीफ की थी और एक महीने में ही तीन बार भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है जाहिर सी बातें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री के काम से खुश है।
