छोटी कालीसिंध नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)। जिले के गंगधार क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व ही एक व्यक्ति को क्षेत्र में शराब के नशे में घूमते हुए देखा था, जिसकी पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शव थाना क्षेत्र के गोलखेड़ी गांव के पास नदी में दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here