लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं मनोज जैन बनेठा ने बताया कि भगवान चंद्रप्रभु ने दीक्षा लेकर कठोर तप किया, केवलज्ञान प्राप्त किया और अंततः सम्मेद शिखर पर निर्वाण को प्राप्त हुए। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह जैसे चतुर्विध धर्म का प्रचार किया तथा सांसारिक वैभव से अनासक्ति का संदेश दिया।
महोत्सव की शुरुआत मंगलाष्टक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात देव-शास्त्र पूजा, चौबीसी भगवान की मूलनायक एवं भगवान चंद्रप्रभु की विशेष पूजा-अर्चना कर जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
भक्तामर संयोजक हुक्मचंद जैन एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि सायं 6:30 बजे दीपार्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
