लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भुसावर। में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत ब्राह्मण धर्मशाला और भगवान परशुराम मंदिर परिसर से हुई। पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा सपाट, छोकरवाड़ा सड़क मार्ग, बस स्टैण्ड, हिण्डौन सड़क मार्ग होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरी। जहां जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भगवान परशुराम का पंचतत्वों से अभिषेक किया गया। स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए विप्र समाज के गणमान्य नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से समाज को संदेश दिए गए। युवाओं द्वारा प्रस्तुत की गई पटेबाजी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी।















































