लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
ग्राम पंचायत बोसरिया में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए कचरा संग्रहण वाहन को शुक्रवार को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन के शुभारंभ के साथ ही पंचायत क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा शुरू हो गई है।
सरपंच प्रतिनिधि रामसागर मीना ने बताया कि नया वाहन पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में प्रतिदिन घर-द्वार तक पहुंचकर कचरा एकत्र करेगा, जिससे गंदगी की समस्या में कमी आएगी और लोग स्वच्छ वातावरण का लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वाहन के आने पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके सौंपें, ताकि स्वच्छता प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रशासन के साथ ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान देशराज गुर्जर, आशाराम नागर, हंसराज बैरवा, देवलाल गुर्जर, हीरालाल महावर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।











































