लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के दौरे दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेने का आजकल नया चलन बन गया है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना होता है, जब हम सरकार में होते हैं, तब भाजपा के लोग और अन्य विरोधी दलों के लोग विरोध, धरना, प्रदर्शन करते हैं । जिसके माध्यम से सरकार को जागरूक लेकर अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती है। लेकिन हाल ही के दिनों में लगातार भाजपा नेताओं के दौरे के दौरान कांग्रेस और सा कार्यकर्ताओं को विरासत में लिया गया जो सालासर लोकतंत्र की हत्या है
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के दौरे से पूर्व अनूपगढ़ के कार्यकर्ताओं को विरासत में लिया
आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य करना उचित नहीं है। पुलिस को अविलंब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए।
