Home latest भुसावर में शनि देव जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

भुसावर में शनि देव जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

इमरती का भोग लगाकर मनाया शनि जन्मोत्सव

भुसावर,,,,, कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में आज मंगलवार को जेष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि को सूर्य देव पुत्र भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जहां श्रद्धालुओं ने से ही मंदिरों में पहुंचकर दर्शन करते हुए पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी गई।

वही भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मंदिर शनि देव जन्मोत्सव के उपलक्ष में बैंड बाजा के साथ शनि देव, हनुमान जी, देवी मैया, भगवान शिव सहित अनेक सजीव झांकिया के साथ शोभायात्रा हिंडौन सड़क मार्ग से प्रारंभ होकर कानूनगौ मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, सराफा बाजार, छोकरवाड़ा सड़क मार्ग, बस स्टैंड होते हुए पुनः कोठी का मंदिर पहुंची जहां कस्बे में श्रद्धालुओं शोभा यात्रा में पुष्प वर्षा आरती करते हुए जलपान कराकर स्वागत किया गया। शनि देव जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या महिलाओं ने नृत्य करते हुए अपनी हाजिरी लगाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version