लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में हजारों लोगों ने पाई गर्मी से राहत
भीलवाड़ा। (विनोद सेन) श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर से शनिवार को जेठ माह की भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से विशाल छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर के बाहर आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों लोगों को निःशुल्क शीतल छाछ पिलाई गई।
महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से आयोजन
मंदिर के बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य एवं प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में सुबह करीब 11 बजे से छाछ वितरण शुरू हुआ। आयोजन का शुभारंभ पूर्व मंत्री युनूस खान, राधेश्याम सोमानी, गजानंद बजाज और समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा ने पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जय श्रीराम और संकटमोचन हनुमानजी महाराज के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं और राहगीरों को छाछ वितरित की गई।
10 हजार से अधिक लोगों को मिली राहत
आयोजन के लिए सरस डेयरी से 5 हजार लीटर छाछ का टैंकर मंगवाया गया था। इस छाछ के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की गई।
मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए छाया एवं बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट और क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। आयोजन में महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, पीयूष डाड, पार्षद ओम पाराशर, रजनीकांत आचार्य, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, बाबूलाल टांक सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य सहयोगियों में हेमंत पुरी, दीपक सिंधी, मुकेश मनिहार, गगन जैन, दिलीप कोगटा, अमित डागा, कन्हैयालाल स्वर्णकार, मनोज भारद्वाज, अभिषेक मीणा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
सेवा कार्यों में अग्रणी रहा मंदिर
श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और मानव सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। हनुमान जयंती, जन्माष्टमी और अन्नकूट जैसे अवसरों पर भी मंदिर की ओर से बड़े धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।