Home latest भीलवाड़ा साईकल क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साईकल रैली

भीलवाड़ा साईकल क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साईकल रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पर्यावरण संरक्षण किसी एक का कर्तव्य नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: टीसी छाबड़ा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन में पर्यावरण के प्रति सबकी जिम्मेदारी का अहसास कराने, प्रदूषण से बचाने, उत्तम स्वास्थ बनाए रखने और दैनिक जीवन के छोटे छोटे कार्यों हेतु वाहन की बजाय साईकल चलाये जाने को प्रेरित करने हेतु भीलवाड़ा साईकल क्लब द्वारा शहर में साईकल रैली निकाली गई। क्लब के प्रभारी अरुण सन्तोष मुछाल ने बताया कि यह रैली स्टेशन चौराहे से सुबह 7 बजे जिला वन अधिकारी गौरव गर्ग, जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी दीपक धनेतवाल द्वारा हरी झंडी के साथ प्रारंभ होकर गोलप्याऊ चौराहा, सुभाष मार्केट, महाराणा टॉकीज चौराहा, माणिक्य नगर, नेहरू रोड, बस स्टैंड, हरिशेवा धर्मशाला रोड़ होते हुए सूचना केंद्र पर सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर क्लब संयोजक तिलोकचंद छाबड़ा और जिला खेल अधिकारी हेमेंद्रसिंह राणावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक का कर्तव्य नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भीलवाड़ा के साइकिल मैन के नाम से प्रसिद्ध मुकेश कुमावत द्वारा 3 दिन में 650 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए भीलवाड़ा से माउंट आबू एवं माउंट आबू से भीलवाड़ा तक का सफर कर रैली में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। रैली के दौरान प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप के भूपेन्द्र मोगरा द्वारा प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बंद कर कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने हेतु कपड़े के थैले वितरित किए गए। रैली में छोटे छोटे बच्चों सहित कई अस्सी वर्ष के बुजुर्गों ने भी साइकिल चलाई। रैली के दौरान वृक्ष लगाओ – पर्यावरण बचाओ, ष्साइकिल चलाओ- पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली में मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, सुरेश बंब, राजकुमार अजमेरा, रामचंद्र मूंदड़ा, हेमेंद्र कौशिक, हरीश माहेश्वरी, श्याम पारीक, दिनेश भट्ट, हस्तीमल भलावत, बीडी करवा, आशुतोष आचार्य, सतीश अग्रवाल, गिरिराज प्रजापति, अमित पुरोहित, अशोक पेशवानी, कालू सोनी, आदि सहित वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जिंदल ग्रुप आदि के कई स्टॉफ सदस्य शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version