लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पर्यावरण दिवस:
दस दिवसीय सीएटीसी 3 कम आईडीएसएससी प्रशिक्षण शिविर मे हो रहे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के शास्त्री नगर स्थित पांच राज स्वतंत्र कंपनी एनसीसी यूनिट में 1 जून से 10 जून तक दस दिवसीय सीएटीसी 3 कम आईडीएसएससी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल एस एस राठौड़ ने बताया की सीएटीसी शिविर में एनसीसी के लगभग 500 से अधिक कैडेट भाग ले रहे हैं, तथा आईडीएसएससी शूटिंग ट्रेनिंग में उदयपुर ग्रुप के श्रेष्ठ कैडेट भागे ले रहे है।
पर्यावरण दिवस पर शिविर में अरिहंत हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैडेट ने बढ़चढकर भाग लिया तथा लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया। इसी श्रृंखला में कैडेट ने पौधारोपण करके हरियाली का संदेश दिया। शिविर में सूबेदार प्रेमनाथ, सूबेदार विनोद कुमार, सीएचएम सुशील, जेसीओ, एनसीओ, एनसीसी शिविर में एएनओ लेफ्टीनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टीनेंट संजय गोदारा, युधिस्ठिर कुमावत, राजकुमार प्रजापत, नारायण सिंह, सत्यनारायण धाकड़, शक्ति सिंह, ओम प्रकाश, मोना राठौड़, अनिमा टेटे, निधि जैन आदि अपनी सेवाए दे रहे है।
