Home latest भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह का ऐतिहासिक स्वागत

भीलवाड़ा में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह का ऐतिहासिक स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन), भीलवाड़ा के लिए गौरव और सम्मान से परिपूर्ण रहा, जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह जी का प्रथम बार आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण ने सम्पूर्ण संगठन को गौरवान्वित कर दिया।

प्रातः जयपुर से प्रस्थान कर सारिका सिंह दोपहर 2:00 बजे भीलवाड़ा स्थित सर्किट हाउस पहुँची, जहाँ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जोश से भरे नारों के साथ महिला कांग्रेस की सैकड़ों बहनों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।

इस गरिमामयी अवसर पर सिंह ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन की मजबूती, कांग्रेस की सदस्यता अभियान, तथा देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने पर भी बल दिया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने अनुशासित व सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रमुख महिलाओं में पूर्व सभापति मधु जाजु, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुर्जर, पूर्व पार्षद सुशीला बेरवा, अनीता रावल, अनिता पारीक, नर्मदा जैन, साजना हारून रंगरेज, रुखसाना बैगम , शांति देवी चौधरी, समीम बेगम, करिश्मा धौलपुरिया, योगिता सुराणा, बेला झा, शमा परवाना, रूकमा देवी, विमला सोनी, वंदना कंवर, रेखा भट्ट, तथा सुगना सूत्रकार शामिल रहीं।

इस सफल आयोजन के पश्चात सारिका सिंह उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गईं।

महिला कांग्रेस भीलवाड़ा इकाई इस गौरवशाली क्षण को हमेशा संजोकर रखेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version