Home latest भीलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सेन जयंती महोत्सव

भीलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सेन जयंती महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


भक्ति और सेवा के संगम के साथ टाउन हॉल से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

रिपोर्टर: सत्यनारायण सेन, गुरला

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती ‘सेन जयंती महोत्सव 2026’ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। महोत्सव में भक्ति, सेवा और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।

सोसायटी अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर से हुई। शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टर जसमित सिंह सिन्धु और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, शुगर, बीपी और स्पाइरोमेट्री टेस्ट किए गए तथा जरूरतमंदों को उपचार के लिए परामर्श दिया गया।

दोपहर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें महंत श्री मोहनशरण जी शास्त्री (निंबार्क आश्रम), सोनू जी गोरधा, कमलेश सेन, आदित्य सेन सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने बताया कि भव्य शोभायात्रा नगर निगम टाउन हॉल से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई, जो राजेंद्र मार्ग, स्टेशन रोड, गोल पियाऊ चौराहा, सुभाष मार्केट और गुलमंडी सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का समापन मुरलीधर मंदिर परिसर स्थित श्री सेन जी महाराज मंदिर में महाआरती के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अंत में राजेंद्र मार्ग स्कूल में प्रसादी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप सेन, संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, प्रवीण सेन, पवन सेन सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं और युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version