Home crime 4 लाख रुपये का 8 किलो अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

4 लाख रुपये का 8 किलो अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर: दुर्योधन मयंक 

उनियारा। उनियारा थाना क्षेत्र के पलाई इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये कीमत का 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा कुमारी ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण पुत्र कपूर चंद शर्मा (33 वर्ष) निवासी काशपुरिया थाना नैनवा तथा भेरूलाल पुत्र राधाकृष्ण (44 वर्ष) निवासी गोडो की झोपड़िया थाना उनियारा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पलाई क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस द्वारा अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे के पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में शरीफ मोहम्मद (हेड कांस्टेबल), शिवपाल, रुकमकेश, राधामोहन, राधाकिशन और राजेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version