लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अपने परिश्रम और जुनून से मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
भीलवाड़ा। विनोद सेन।
महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल्याणी फाउंडेशन द्वारा निजी रिसॉर्ट में आयोजित कल्याणी अवार्ड्स 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 11 महिला achievers को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी को भी मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विशिष्ट अतिथि एकता ओस्तवाल, टीना सोनी एवं फाउंडेशन अध्यक्ष दिव्या बोरदिया द्वारा प्राउड वुमन ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सफल महिलाएं बनें दूसरों के लिए प्रेरणा – सिद्धि जौहरी
अवॉर्ड समारोह को संबोधित करते हुए मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी ने कहा कि शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एक मंच पर सम्मानित कर कल्याणी फाउंडेशन ने मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कार्य के अलावा परिवार, मेडिटेशन और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें, क्योंकि इन सभी के संतुलन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
विशिष्ट अतिथियों ने सराहा पहल
विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और उन्हें एक मंच पर सम्मानित करना हम सभी के लिए प्रेरणा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
कल्याणी फाउंडेशन ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान
फाउंडेशन अध्यक्ष दिव्या बोरदिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि फाउंडेशन महिलाओं को पहचान दिलाने से लेकर सम्मान दिलाने तक के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। समारोह की शुरुआत रेणु जैन की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सुविख्यात गायिका चुनौती नाहर ने महिला शक्ति को समर्पित गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। संचालन हंसा व्यास ने किया तथा अंत में आभार सुमन बनवट ने व्यक्त किया। व्यवस्थाओं में दीपिका सोनी और पायल सोनी का सहयोग रहा।
समारोह में बड़ी संख्या में सदस्याएं व शहर की प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।
12 महिलाओं को प्रदान किए गए कल्याणी अवार्ड्स
कल्याणी फाउंडेशन द्वारा निम्न achievers को सम्मानित किया गया—
✨ प्राउड वुमन ऑफ इंडिया अवार्ड
-
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी
लाइफटाइम अचीवमेंट इन बिजनेस अवार्ड
-
गायत्री देवी असावा — राजश्री टेक्सटाइल
-
अपर्णा सामसुखा — स्विफ्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स
-
शेफ तरुणा बिड़ला
-
कविता शर्मा — मुद्रिका साड़ीज
एक्सीलेंस इन बिजनेस अवार्ड
-
प्रियंका मित्तल — वैदिक ब्यूटी
-
प्रिया गुप्ता — आई मॉक एवं सिडनी स्टोरीज
-
रक्षा जैन — मिश्री
-
मनीषा काबरा — बेक सर्किल
-
रचना मेहता — आई मेड इंस्टीट्यूट
-
रीता गोयल — गोयल फर्निशिंग
-
प्रियंका चावला कोठारी — नारी क्यूटर
कल्याणी अवार्ड्स 2025 ने भीलवाड़ा में महिला सशक्तिकरण का एक नया इतिहास रच दिया है।
