Home latest आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)।
गंगधार उपखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने गुरुवार को तीन महीने से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर नियुक्ति नहीं होने के कारण जून 2025 से अगस्त 2025 तक का मानदेय जारी नहीं हो पाया है। इस वजह से उन्हें अपने परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानदेय समय पर नहीं मिलने से जीवनयापन कठिन हो गया है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द परियोजना अधिकारी की नियुक्ति की जाए और आगामी त्योहारों से पहले बकाया मानदेय जारी कराया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version