Home latest भवानीमंडी में बढ़ती चोरियों की घटनाओं के विरोध में उतरा व्यापार संघ

भवानीमंडी में बढ़ती चोरियों की घटनाओं के विरोध में उतरा व्यापार संघ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़

भवानीमंडी में बढ़ती चोरियों की घटनाओं के विरोध में उतरा व्यापार संघ।

आक्रोश रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

भवानीमंडी में व्यापार महासंघ द्वारा आक्रोश रैली निकाल कर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दोरान बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी को ज्ञापन सोपा। व्यापार संघ द्वारा एक सप्ताह पूर्व आक्रोश रैली की चेतावनी दी गई थी, बुधवार को सेकड़ो व्यापारियों ने काले झंडे दिखाते हुवे पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया। संघ के अधिवक्ताओं ने कहा कि स्थानीय पुलिस की कार्य प्रणाली कमजोर है। पुलिस का चोरों को संरक्षण व आमजन परेशान है। शहर में लगातार बाईक चोरी व व्यापारियों के यहा हो रही चोरीयो में कोई अंकुश नही लगा है,चोर चोरी करते है और पुलिस सोती है। व्यापारियों ने कहा कि 2020 की घटना को पुलिस नही दोहराये उस समय पुलिस की कार्य प्रणाली की वजह से तीन दिनों तक भवानीमंडी शहर बन्द रहा था। व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है जल्द ही अगर अपराधों पर अंकुश नही लगाया गया तो शहर के व्यापारी चक्काजाम सहित भवानीमंडी शहर को अनिशित कालीन के लिए बन्द करेंगे।
जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। व्यापार महासंघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी ने बताया कि कई दिनों से व्यापारियों का गुस्सा आज जनाक्रोश के रूप में निकला है। शहर में बढ़ती चोरियों व वाहन चोरियों में इजाफा हुआँ है।बाईक चोर बेखोफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। जबकि सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा देखे जाने के बाद भी पुलिस चोरों को ढूंढ नही पा रही है। व्यापारियों के यहाँ चोरी होने के बाद भी कोई चोर अभी तक पुलिस के हाथ नही लगा है।जिससे नाराज होकर आज व्यापारियों द्वारा आज आक्रोश रैली निकाल थाने के बाहार प्रदर्शन किया गया। वही महासंघ द्वारा मांग की हे कि जल्द ही कानून व्यवस्था को चाकचौबंद की जाये,वही अपराधों पर नियंत्रण हो,शहर में पुलिस की गश्त बड़ाई जाए और मुखबिर तंत्र मजबूत हो।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी के कहा कि पुलिस द्वारा टीम बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है।
जल्द की चोरियों ब बाईक चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version