भरतपुर में  स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 269 लोगों को मिली चिकित्सा सुविधा

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर।  

सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अटलबंद, बी नारायण गेट स्थित जनता क्लीनिक पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एनसीडी स्क्रीनिंग, बीपी और शुगर जांच की गई। चिकित्सकों ने सभी वर्ग के लोगों को जांच, उपचार और परामर्श प्रदान किया।

टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित

शिविर में संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गई और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए। इसमें डॉ. हरिओम पाठक, डॉ. सौरभ फौजदार, डॉ. उषा सिंह, नर्सिंग स्टाफ, आशा सहयोगिनी और सुनील शर्मा ने सेवाएं प्रदान की।

लाभान्वित हुए 269 लोग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि इस शिविर में कुल 269 आमजन लाभान्वित हुए। उन्होंने आगे कहा कि 2 अक्टूबर को जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here