Home crime भरतपुर में कारों के शीशे तोड़ने वाली गैंग सक्रिय

भरतपुर में कारों के शीशे तोड़ने वाली गैंग सक्रिय

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

बीती रात रंजीत नगर में कार के दोनों शीशे तोड़े, पुलिस की 2 टीमें कर रही बदमाशों की तलाश

भरतपुर। शहर में इन दिनों एक असामाजिक तत्वों की गैंग सक्रिय है। कुछ युवक रात को ग्रुप बनाकर पॉश कॉलोनियों में जाते हैं और, घर के बाहर खड़ी कारों के शीशों को पत्थरों से तोड़ देते हैं। पिछले कई दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बीती रात भी शहरके रंजीत नगर में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति की कार के आगे पीछे के शीशों को तोड़ दिया। जब परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो, उन्हें घटना का पता लगा। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
रोहित गोयल ने बताया कि वह व्यापारी हैं। उनका मकान बन रहा है। इसलिए हाल में उनका परिवार बगल वे मकान में रह रहा है। कल काम से आने के बाद उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह जब उठे तो, उनकी कार के आगे पीछे के शीशे टूटे हुए थे। आगे के शीशे पर एक ईंट भी पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को घटना को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर आए और उन्होंने आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों का पता नहीं लगा।
बीते दिनों से हो रही इन घटनाओं को लेकर सीओ (IPS) पंकज यादव ने कहा कि, ऐसे बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई हैं। कुछ युवकों को आइडेंटिफाई किया गया है। अभी तक नामजद कोई भी सामने नहीं आया है। शहर में 2 फेज की गश्त चल रही है। रात में घूमने वाले लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version