Home latest बयाना में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा, नगरवासियों ने किया आत्मीय स्वागत

बयाना में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा, नगरवासियों ने किया आत्मीय स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

बयाना, भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बयाना में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्राह्मण समाज समिति बयाना के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे परशुराम धर्मशाला से हुआ, जहां समिति अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय ने ध्वज फहराकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा मार्ग में बजरिया, सुभाष चौक, सूपा मार्केट, गुरुद्वारा रोड, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, महादेव गली चौराहा, जवाहर चौक, गांधी चौक, पंचायत समिति, आदर्श नगर जैसे प्रमुख स्थानों को पार करते हुए पुनः धर्मशाला पर इसका समापन हुआ।

इस दौरान आकर्षक झांकियों ने भगवान परशुराम के जीवन एवं आदर्शों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बैंड-बाजों की गूंज और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का नगरवासियों ने फूल वर्षा कर एवं जलपान व्यवस्था से आत्मीय स्वागत किया।

यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता, धर्म और परंपराओं के प्रति जनमानस की आस्था का प्रतीक बनी। आयोजन की सफलता में समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों को न केवल भगवान परशुराम की शिक्षा–संस्कृति की याद दिलाई, बल्कि समाज में सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version