Home latest भरतपुर में भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन

भरतपुर में भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जुटे कार्यकर्ता व नागरिक

राजेन्द्र शर्मा जती भरतपुर।

भरतपुर ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे “सेवा पखवाड़ा 2025” अभियान के तहत भरतपुर जिले में भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर अभियान को सफल बनाया।

जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “रक्तदान जैसा महादान जीवन बचाने का सबसे बड़ा संकल्प है। समाज में जरूरतमंदों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गिरधारी गुप्ता, नरेंद्र सिंघल, ओ.पी. सिंघल, पूर्व सरपंच एवं सेवा पखवाड़ा की जिला संयोजक मोहन रारह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया और सेवा भावना का संदेश दिया।

यह रक्तदान शिविर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version