Home latest भरतपुर में 23-24 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर

भरतपुर में 23-24 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

संवाददाता: राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर

भरतपुर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में भरतपुर में 23 और 24 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर कृष्णा नगर स्थित जिला कलेक्टर निवास के सामने सेवा केंद्र पर होगा।

शिविर का लक्ष्य 500 यूनिट रक्त एकत्रित करना रखा गया है। जिला प्रभारी राजयोगिनी कविता बहिन ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा और इसमें आरबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक टीम सहयोग करेगी।

रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और उन्हें संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य देशभर में एक लाख यूनिट रक्तदान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

कविता बहिन ने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है, नई ऊर्जा मिलती है और यह वास्तव में जीवनदान के समान है। संस्था ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान ब्रह्मकुमारी प्रवीणा बहिन भी मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version