लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रेम गार्डन में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया नववर्ष 2026
भरतपुर। भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन आज प्रेम गार्डन, सेक्टर-3, भरतपुर में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों —
सुभाष गर्ग (विधायक),
गणपति महावर (एएसपी, अभय कमांड कंट्रोल),
सीताराम गुप्ता (निदेशक, समृद्ध भारत अभियान),
महेंद्र सिंह मग्गो (प्रांत सहसंचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),
प्रीतम वर्मा (एजीएम, पीएनबी बैंक),
पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,
अतुल मित्तल (अध्यक्ष, जिला अग्रवाल महासभा),
राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल (पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल)
एवं कृष्ण मुरारी अग्रवाल (अध्यक्ष, भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज)
द्वारा भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
भजन संध्या ने बांधा समां
वृन्दावन से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक जगदीश महाराज द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजन संध्या ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
भरतपुर विकास के स्वर्णिम काल में प्रवेश कर चुका है : सीताराम गुप्ता
अपने उद्बोधन में सीताराम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय भरतपुर के विकास का स्वर्णिम काल है। मुख्यमंत्री द्वारा भरतपुर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना, सड़कों के चौड़ीकरण और सुगम यातायात व्यवस्था से भरतपुर की देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से दूरी कम होगी, जिससे व्यापार और उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर चैम्बर के सभी पूर्व अध्यक्ष —
कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, जय गोयल, राकेश बंसल, सुनील प्रधान एवं रुपेश अग्रवाल —
का पटका एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इनके सतत प्रयासों से ही भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक सशक्त पहचान स्थापित की है।
व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान
अध्यक्षीय उद्बोधन में वक्ताओं ने व्यापारियों से आपसी एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामस्वरूप कोली (पूर्व सांसद),
नवीन पाराशर (सदस्य, उड्डयन मंत्रालय),
अनुराग गर्ग (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैश्य महासम्मेलन),
विनीत अग्रवाल (अध्यक्ष, ब्रज औद्योगिक संघ) सहित
सुभाष जिंदल, चंचल जिंदल, किशोर खंडेलवाल, रविंद्र गोयल, राकेश मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंघल, विजय गोयल, प्रमोद गुप्ता, अमित सिंघल सहित अनेक उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री राहुल बंसल द्वारा किया गया।
अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।