Home latest   भाजपा जयपुर शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न 

  भाजपा जयपुर शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

जयपुर, (रूपनारायण सांवरिया)। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्ग की सफलता, मंडल कार्यकारिणियों के गठन तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित जयपुर शहर का प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश में निर्धारित सभी मानकों पर खरा उतरते हुए राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण वर्गों में शामिल रहा। उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय जिला टोली, मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सभी ने समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा का संगठन लगातार विस्तार की ओर अग्रसर है और प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल कार्यकारिणियों और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा

बैठक में मंडल कार्यकारिणियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने जिन मंडलों में कार्यकारिणी गठन शेष है, वहां जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और वार्ड स्तर पर संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति

बैठक के मुख्य वक्ता अजीत मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, संगठन की कार्यपद्धति तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित होती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण भाव से करना चाहिए।

मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने बताया कि बैठक में प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, जिला महामंत्री नवरत्न नाराणिया, रेखा राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, राजेश तांबी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version