भैंस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आसपुर (डूंगरपुर)। आसपुर थाना क्षेत्र के अंतिया गांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक रास्ते में अचानक आई भैंस से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए आसपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here