लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा द्वारा शाखा स्तरीय युवा प्रखर प्रतियोगिता के तहत हिंदी वाद-विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल कॉलेज में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, सचिव कमलेश बोड़ाना, वित्त सचिव अनुराग वोहरा, तथा निर्णायक मण्डल के सदस्य अनुराग जागेटिया, डॉ. रूपा पारीक, निधि सुराणा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
प्रतियोगिता तीन महाविद्यालयों के बीच आयोजित हुई, जिसका विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” रखा गया। प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि परिणाम में स्विफ्ट कॉलेज प्रथम तथा पुनीत कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। विजेताओं को शहर समन्वयक श्याम कुमावत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि विजेता टीम 13 दिसंबर को अजमेर में होने वाली प्रांतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना द्वारा किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन में शाखा के उमेश शर्मा, शेखर सारस्वत, रमेश अरोड़ा, दीपक चोरड़िया, पुनीत माहेश्वरी, धर्मेंद्र देवनानी, अजय सोमानी, सरिता जैन, डॉ. रूपा पारीक, शशि बोड़ाना, कोमल मोटवानी सहित अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।
