Home latest झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों की 125 करोड़ की संपत्ति की सीज

झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों की 125 करोड़ की संपत्ति की सीज

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़
नशे को ना कहे ……क्योंकि ड्रग्स नरक तक पहुंचने का सबसे आसान द्वार है, कुछ इसी तरह के उद्देश्य को लेकर झालावाड़ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दिव्य प्रहार’ के तहत नशे के सौदागरों खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की। तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 125 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत नशा तस्करी से कमाई गई करीब 125 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में लग्जरी मकान, पेट्रोल पंप, कृषि भूमि, कॉमर्शियल प्लॉट और गाड़ियां तक शामिल हैं. पूरी ऑपरेशन के लिए पुलिस ने लगभग तीन महीने की गोपनीय रणनीति और तैयारी की थी, जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने तस्करों द्वारा काली कमाई से अर्जित की गई 107 संपत्तियां को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है । ऐसे में जिला पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा माफियाओं पर अब तक की इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले भर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ऑपरेशन दिव्य प्रहार की शुरुआत की गई थी। नशा माफिया के खिलाफ बड़ी आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक की है ऐसे में तस्करों के द्वारा अर्जित की गई काली कमाई को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की MOB शाखा लगातार पिछले कई महीनों से डाटाबेस तैयार कर रही थी। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी. MOB टीम द्वारा सबसे पहले मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की आय से अर्जित की गई संपत्तियों का चिह्नीकरण किया गया। बाद में उन संपत्तियों का बाजार मूल्य से आंकलन कर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गई
उन्होंने बताया कि 4 महीने में पुलिस ने 78 मुकदमे दर्ज कर ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।वहीं इस अभियान के तहत नशे की कमाई से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर बेशकीमती सरकारी भूमि व वन भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए नशे के सौदागरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ जिसमे 3 किलो 418 ग्राम, अफीम 4 किलो 783 ग्राम, डोडा चुरा 484 किलो ,51 डोडा चूरा चरस 482 ग्राम, एमडीएमए 62.21 ग्राम बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तस्करों की फ्रिज की गई संपत्तियों में 29 मकान दो दुकान, एक प्लांट, पेट्रोल पंप, 16 मोटरसाइकिल 10 ट्रक कंटेनर को जप्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version