लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप शाखा, लघु उद्योग भारती एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में श्री सुल्जटेक्स स्पेयर्स प्राइवेट लिमिटेड, रीको में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 133 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, विधायक अशोक कोठारी और नगर निगम महापौर राकेश पाठक द्वारा किया गया। आयोजन में संजीव चिरानिया, शंभूलाल काबरा, कमलेश जैन, सुरेश कोगटा, अजय मूंदड़ा, प्रेम नारायण मिश्रा, सतीश बोहरा, हरि प्रसाद राठी, विकास पाटनी, रोहित जैन, मयंक शर्मा, नवीन झंवर, लक्ष्मी लाल शर्मा, महेश मेहता, महेश जाजू, घनश्याम नंदवाना, शैलेंद्र संचेती और अभय खजांची सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में अभय खजांची और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। रक्त संग्रह कार्य में केशव पोरवाल हॉस्पिटल, एमजी हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल और रामस्नेही चिकित्सा ब्लड बैंक की टीमें शामिल रहीं।
रक्तदान शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया और मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
