Home crime भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार दूसरे दिन हेरोइन बरामद, BSF का सर्च ऑपरेशन...

भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार दूसरे दिन हेरोइन बरामद, BSF का सर्च ऑपरेशन जारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर | (मनजीत सिंह) भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को लगातार दूसरी बड़ी सफलता मिली है। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर बॉर्डर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय क्षेत्र में करीब 1.50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

तीन पैकेट में मिली हेरोइन

बरामद हेरोइन तीन अलग-अलग पैकेट में बंद मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से यह खेप भारतीय सीमा में गिराई गई।

लगातार दूसरे दिन कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 12 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया था। लगातार मिल रही सफलता से बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

सर्च अभियान जारी

BSF और स्थानीय पुलिस द्वारा पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version