- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोसल (सीकर)। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा मंगलवार को शेखावाटी स्कूल के स्किल स्पेयर ऑडिटोरियम में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कस्बे की छह निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परिषद के सचिव जगदीश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्यालय के छात्र चंद्रवीर सिंह और सुरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं खुशी और दीपिका प्रथम स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. रणवा और भारत विकास परिषद के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
- Advertisement -














































