भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने ईसरदा में जनसुनवाई के दौरान की घोषणाएं

0
134
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जनसमस्याओं का मौके पर किया समाधान

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने अपने क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत ग्राम पंचायत ईसरदा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान गोठवाल ने ईसरदा में खेड़ा वाले बालाजी तक सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी।
गोठवाल ने सोलपुर, ईसरदा, पार्वतीनगर और देवली के विद्यालयों की छत टपकने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत के आदेश जारी किए। इसके साथ ही शिवाड़, सारसोप एवं ईसरदा के स्कूलों में छात्रों की सुविधा हेतु वाटर कूलर लगाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधायक जितेंद्र गोठवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उल्लेखनीय है कि वे हर दिन एक पौधा लगाने के संकल्प के तहत अपने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण सरंक्षण हेतु पौधारोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here